भोगांव। शुक्रवार को जामा मस्जिद में कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जामा मस्जिद में सदर मोहम्मद शकील उर्फ फूलमियां ने लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की चपेट में आकर बुजुर्ग ही नहीं युवा भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में शासन से जारी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन जरूरी हो गया है। इमाम जामा मस्जिद मौलाना खालिद रजा नूरी ने सामाजिक दूरी बनाए रखने, बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दी। यहां मौजूद लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। लोगों को मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर जामा मस्जिद मोज्जिन अमीन साहब, बाबुल, बकील, यामीन रजा, हाफिज फैजल रजा आदि लोग मौजूद थे।