ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं की बैठक करते अधिकारी।
अकोला। विकास खंड के सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति (बीएलसीसी) की बैठक की गई। ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल प्रकाश उर्फ सूखा, खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह, अजय सिंह फौजदार, एडीओ आईएसबी रविंद्र कुमार, विश्वेंद्र सिंह, आशीष दुबे व अन्य विभागों भाग लिया। संवाद