फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला भूरे में रसूखदारों ने तोड़ दी दीवार

Fri, 04 Aug 2023 04:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला भूरे में रसूखदारों ने तोड़ दी दीवार
विज्ञापन

-परिवार के लोगों पर किया पथराव, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला भूरे में बृहस्पतिवार की शाम रसूखदारों ने एक मकान की दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर परिवार के लोगों पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी भाग गए थे। उक्त घटना को लेकर पीड़ित की ओर से चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरे निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि परिवार की महिलाएं गांव स्थित घर पर रहतीं हैं। घर में कोई जिम्मेदार सदस्य नहीं है। जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की शाम रसूखदार हृदेश कुमार, राजेश कुमार, गौरव और पुनीत ने घर के सामने लगी उनकी दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर की महिलाओं पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर आई। आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने प्रेम सिंह की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें