फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तिरंगा यात्रा की सफलता को जिम्मेदारियां सौंपी

Fri, 04 Aug 2023 04:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा की सफलता को जिम्मेदारियां सौंपी
विज्ञापन

-भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की शुक्रवार को बरनाहल में बैठक हुई। क्रांति दिवस पर नौ अगस्त को संगठन द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिक से अधिक किसानों को तिरंगा यात्रा में शामिल कराने का लक्ष्य तय किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि भाकियू 9 अगस्त को मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। तिरंगा यात्रा में किसान शामिल होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रदर्शन के बाद ज्ञापन भी दिया जाएगा। किसानों की लंबित मांगों का सरकार द्वारा समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि हर दल किसानों की अनदेखी करता है। चुनाव के समय किसानों से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। किसी भी दल की सरकार बने हमेशा पिसता किसान ही है। किसानों की मांगें पूरी कराने के लिए नौ अगस्त को किसान तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पदाधिकारी तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क करें। पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर किसानों को तिरंगा यात्रा में शामिल कराने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, शिवराज सिंह, बैंचेलाल, राधेश्याम शाक्य, भुवनेंद्र शाक्य, राजवीर शाक्य, महावीर सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें