सदर बाजार से पकड़े गए बांग्लादेश के तीन नागरिकों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले इनसे हुई पूछताछ में पता चला कि इनके रिश्तेदार ग्वालियर में रह रहे हैं। अलग अलग जगह दो परिवार रह रहे हैं। इस पर सदर बाजार थाना से पुलिस टीम भेजी गई है।
जेल भेजे गए आरोपियों में डोनार उर्फ सईदुल इस्लाम, रविबुल और मुनारा बेगम हैं। डोनार बरानदी, अभोईपुर, जसर, बांग्लादेश का रहने वाला है। वह रोहता नहर के पास झोपड़ी डालकर रह रहे थे। उसकी दो बेटियों की शादी ग्वालियर में हुई है। वे वहां ससुरालीजनों के साथ रह रही हैं।
उनकी और भी रिश्तेदारियां मिलने की संभावना है। इस पर सदर बाजार थाना पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को जानकारी दी है। एक टीम भी भेजी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिन के भीतर कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं।
पुलिस ने जेल गए आरोपियों के और भी संपर्कों का पता किया गया। इनके बारे में पड़ताल की जा रही है। मथुरा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। वहां भी बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं।