फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः बुखार से पीड़ित चार साल की बच्ची मौत, गांव में फैला संक्रामक रोग, पहुंची टीम

Wed, 04 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चार साल की बच्ची की मौत के बाद विलाप करतीं मां, इंसेट में मृतक बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाह में जैतपुर के नौनेरा गांव में मंगलवार की सुबह उल्टी-दस्त और बुखार से चार साल की बच्ची पल्लवी की मौत हो गई। उसकी बहन, मां और दादी भी बुखार से तप रही हैं। गांव में अन्य लोग भी बीमार हैं।
विज्ञापन


नौनेरा गांव निवासी कमलेश अपनी बेटी पल्लवी (4) और अंशी (2) को उल्टी-दस्त और बुखार से हालत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह बाह ला रहे थे। रास्ते में पल्लवी की मौत हो गई। अंशी को सीएचसी बाह से आगरा रेफर कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: मैनपुरीः संक्रामक बीमारियों से दो लोगों की मौत, एक हजार से अधिक को दिया इलाज
विज्ञापन


पल्लवी की मां पूनम, दादी रामबेटी और एक साल की बहन अनामिका भी बुखार से तप रही है। कमलेश के पड़ोस में रहने वाले सनी पुत्र प्रदीप, संध्या पुत्री जैकी, निशा पुत्री राजू, सावित्री पत्नी महेंद्र सिंह, सुशीला पत्नी रामू भी बुखार की चपेट में हैं।  

इस मामले में सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नौनेरा गांव में कैंप लगाकर बीमार लोगों का परीक्षण करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें