आगरा जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में बुधवार को धनौली रोड चौड़ीकरण कार्य सिविल एंक्लेव से बढ़ाकर मलपुरा नहर तक फोरलेन में बदलने के निर्देश अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने दिए हैं। इसके अलावा मंडियों को अतिक्रमण मुक्त कराने, अवैध मंडियां बंद कराने, पालीवाल पार्क सौंदर्यीकरण और खेरिया मोड पर इनडोर स्टेडियम कार्य शुरू कराने के निर्देश अध्यक्ष ने दिए हैं।
फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि खेरिया मोड़ अजित नगर में राजकीय भूमि पर इनडोर स्टेडियम बनेगा। इस कार्य में अब कोई रुकावट नहीं आएगी। एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से मलपुरा तक बनेगा फोर लेन रोड बनेगी। पहले यह टर्मिनल तक प्रस्तावित थी।