फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा, कांग्रेसियों में रोष

Thu, 29 Aug 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा दिया। इस घटना के बाद से कांग्रेसी नेताओं में रोष व्याप्त है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र में पक्की सराय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगी है। बुधवार को असामाजिक तत्वों ने उसे नुकसान पहुंचा दिया। इसकी खबर जब कांग्रेस नेताओं को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। 

कांग्रेस पदधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर मूर्ति चोरी का आरोप भी लगाया है। वहीं प्रशासन से नई मूर्ति लगाने की मांग की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शरारती तत्वों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, कांग्रेसियों ने किया हंगामा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें