फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से भोपाल-लखनऊ की मिलेगी फ्लाइट, इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की समय सारिणी

Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बंगलुरू की उड़ान 27 मार्च से, इंडिगो एयरलाइंस ने समय सारिणी जारी की
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूम एयरलाइंस की तरह ही इंडिगो एयर लाइंस आगरा से शुरू की जाने वालीं उड़ानों की तारीख बार-बार बदल रही है। अब इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से भोपाल और आगरा से लखनऊ रूट पर विमान सेवा शुरू करने के लिए तीन अप्रैल की तारीख तय की है। पहले उड़ान 29 मार्च को शुरू होनी थी, लेकिन समय बदलने के साथ ही कंपनी ने समय सारिणी भी जारी की है। 
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस उड़ान संख्या 6 ई 7928 को सप्ताह में सातों दिन लखनऊ से आगरा लाएगी, जो लखनऊ से सुबह 9 बजे चलकर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 10.45 बजे आएगा।

आगरा से यह विमान लखनऊ के लिए दोपहर 2.50 बजे जाएगा, जो 4.10 बजे लखनऊ पहुंचेगा। इसी तरह आगरा से भोपाल के लिए सुबह 11.05 बजे उड़ान संख्या 6 ई 7929 जाएगी जो भोपाल में दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। भोपाल से यह उड़ान दोपहर 12.55 बजे चलेगी जो आगरा में दोपहर 2.30 बजे आ जाएगी।
विज्ञापन


इंडिगो ने शहर के सभी टूर आपरेटरों को बंगलुरू, भोपाल और लखनऊ उड़ानों की जानकारी देनी शुरू कर दी है। लखनऊ के लिए 6562 रुपये और भोपाल के लिए 7560 रुपये का किराया तय किया गया है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सदस्य सुनील गुप्ता के मुताबिक बंगलुरू, भोपाल और लखनऊ उड़ानों के शुरू हो जाने से आगरा पर अन्य कंपनियों का भी फोकस होगा, जिससे अन्य एयरलाइंस भी दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी लेकर आएंगी। इससे पर्यटकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें