फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए चुनाव: 11 ने नाम वापस लिए, अब तीन पदों के लिए होगा चुनाव

Mon, 23 Sep 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
IMA
विज्ञापन
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। इस तरह से अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए चुनाव होगा। बाकी की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई है। अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सीआर रावत और कार्यकारिणी सदस्यों में से 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के 28 पद थे, जिसमें 38 ने नामांकन किया था। अब अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राजीव उपाध्याय और डॉ. सलिल भारद्वाज के बीच मुकाबला होगा। 

उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सचिन मल्होत्रा, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. सीआर रावत मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के लिए डॉ. सचिन धाकरे, डॉ. एलके गुप्ता और डॉ. दीपक अग्रवाल के बीच चुनावी जंग होगी। 
विज्ञापन


चुनाव संचालन समिति के सदस्य और निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने कहा कि 11 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। अब तीन पदों के लिए 29 को चुनाव होगा। बाकी की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई है। 
 
Trending Videos

यह बोले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

आईएमए को मजबूत करेंगे। अस्पतालों के पंजीकरण में आने वाली समस्याओं के समाधान कराएंगे। मरीजों और चिकित्सकों के बीच बेहतर संबंध के लिए संवाद बढ़ाया जाएगा। गरीब मरीजों को सस्ता इलाज मिले इसके लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे। -डॉ. राजीव उपाध्याय 

देहात में बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मिलें, इसके लिए चरणबद्ध कैंप लगवाने की योजना है। पंजीकरण और एनओसी की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए योजना बनाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए साल भर के कार्यक्रम तय कर क्रियान्वयन कराएंगे। -डॉ. सलिल भारद्वाज

विज्ञापन

यह चुने गए निर्विरोध

सचिव: डॉ. संजय चतुर्वेदी
कोषाध्यक्ष: डॉ. मोहन भटनागर
सांस्कृतिक सचिव: डॉ. स्मिता कुलश्रेष्ठ
सांइटिफिक सचिव: डॉ. अनुपम गुप्ता
एडिटर: डॉ. सुनील अग्रवाल

आईएमए एएमएस

चेयरपर्सन: डॉ. अरविंद यादव
उपाध्यक्ष: डॉ. आरके कंचन
सचिव: डॉ. योगेश सिंघल
कोषाध्यक्ष: डॉ. जितेंद्र चौधरी
इसके अलावा पांच सदस्य, 28 वर्किंग कमेटी सदस्य, 28 स्टेट काउंसिल सदस्य, 15 सेंट्रल काउसिंलग सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें