फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की दुनिया में ताजनगरी का नाम रोशन कर रहे स्विंग के सुल्तान 'दीपक'

Sun, 12 Jan 2020 09:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

- दीपक चाहर के लिए पिता ने छोड़ी एयरफोर्स की नौकरी
- टी-20 में ली दीपक चाहर ने हैट्रिक
- स्विंग के सुल्तान के नाम से जाना जाता है दीपक चाहर का नाम
विज्ञापन
दीपक चाहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2008 में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों के ट्रायल चल रहे थे। एक से बढ़कर एक बल्लेबाज और गेंदबाज आए थे। 16 साल का एक लड़का चुपचाप खड़ा था। नंबर आया तो बालिंग करके दिखाई। स्विंग थी, रफ्तार थी, लय भी थी, लेकिन टेस्ट ले रहे ग्रेग चैपल को कुछ जमा नहीं।
विज्ञापन


ग्रेग चैपल राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के निदेशक थे। सलेक्शन उन्हें ही करना था। दीपक को टॉप-50 में भी नहीं चुना। यहीं से शुरुआत हुई एक युवा क्रिकेटर के भारतीय टीम में आने के जोश और जुनून की। दीपक चाहर ने ठान लिया और आज वो मुकाम हासिल किया जो युवाओं को प्रोत्साहित करता है।

क्रिकेट की दुनिया में ताज नगरी का नाम ताज की तरह रोशन कर रहे हैं स्विंग के सुल्तान दीपक चाहर। दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने दीपक को क्रिकेटर बनाने के लिए एयरफोर्स की नौकरी तक छोड़ दी। दीपक जब दस साल के थे, तब पिता ने जयपुर जिला क्रिकेट एकेडमी में उनका दाखिला कराया था। आज दीपक के चचेरे भाई राहुल चाहर भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दीपक का वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया टी-20 हर युवा क्रिकेट प्रेमी को अच्छी तरह से याद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक चाहर का सितारा आईपीएल से चमका। वह भी तब जब कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धौनी ने उन पर भरोसा जताया। दीपक 2011 और 2012 में राजस्थान रॉयल के लिए चुने गए पर मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2016-17 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स का हिस्सा बने। 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा बने। दीपक बताते हैं कि धौनी ने उन्हें बहुत प्रेरित किया, उनकी सीख काम आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें