सेना कार्यालय के मुताबिक, अग्निवीरों की भर्ती में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) पहला कदम है। इसके बाद इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। साढ़े 17 साल से 21 साल तक की उम्र के अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पात्र हैं। अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पॉलिटेक्निक और आईटीआई डिप्लोमा धारक होना जरूरी है।
इस बार भर्ती वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा और रैली के आयोजन में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया में आयोजित की जाएगी।
इसके बाद वर्ष के अंत में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भारतीय सेना के एक हिस्से के रूप में राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए
joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: होली की पार्टी तो बहाना था, व्यापारी समझ नहीं सका पत्नी के खूनी इरादे; गला घोंटकर हत्या, फिर लाश के साथ...
अनुकूलनशीलता परीक्षण उन अभ्यर्थियों के चयन के लिए है, जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं। सैन्य जीवन की चुनौतियों के अनुकूल होने में सक्षम हैं। अनुकूलनशीलता परीक्षण (अडाप्टेबिलिटी टेस्ट) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा, आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। अनुकूलनशीलता परीक्षण एक टैबलेट या मोबाइल फोन पर आयोजित किया जाएगा।