फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना ने जारी की अग्निवीर भर्ती रैली की अधिसूचना, 15 मार्च तक करना होगा आवेदन

Sat, 25 Feb 2023 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agniveer Recruitment: भर्ती में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च तक किए जा सकेंगे। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
अग्निवीर सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की रक्षा के लिए समर्पित होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती रैली के लिए सभी जरूरी जानकारी दी गई है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो चुके हैं जो 15 मार्च तक किए जा सकेंगे।

बड़ा परिवर्तन किया गया

अग्निवीर के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि वर्ष 2023-24 से भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में अखिल भारतीय ऑनलाइन सीईई को शामिल कर बड़ा परिवर्तन किया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च तक किए जा सकेंगे। भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए पैन इंडिया ऑनलाइन सीईई 17 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: गुलशेर खान से शादी के छह साल बाद हुई इतनी परेशान, थाने के सामने खुद को लगाने लगी आग, कहानी कर देगी हैरान

विज्ञापन

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

वहीं सेना भर्ती कार्यालय आगरा ने देशभर के 28 सेना प्रशिक्षण केंद्रों में अग्निवीर की ट्रेनिंग के लिए बैच भेजना शुरू कर दिया है। अब तक आगरा कार्यालय से 437 उम्मीदवारों को भेजा जा चुका है। बाकी उम्मीदवारों को 28 फरवरी तक भेजा जाएगा। आगरा भर्ती कार्यालय से आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, झांसी, ललितपुर और जालौन के पहले अग्निवीर बैच भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें