फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से शुरू हो रही 'स्व गणना', घर बैठे खुद कैसे भरें जनगणना फॉर्म? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Thu, 07 May 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जनगणना-2027 के पहले चरण में अब लोग खुद ऑनलाइन अपना और परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। 7 से 21 मई तक पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब भरने के बाद एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसका सत्यापन घर-घर सर्वे के दौरान होगा।
विज्ञापन
नागरिक जनगणना पोर्टल - फोटो : census
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना-2027 के प्रथम चरण का आगाज बृहस्पतिवार से होने जा रहा है। कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे जिलाधिकारी स्व-गणना अभियान का शुभारंभ करेंगे। देश में पहली बार नागरिकों को यह सुविधा दी गई है कि वे गणनाकर्मी के घर पहुंचने से पहले 33 सवालों के जवाब के रूप में खुद डिजिटल माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि आमजन को स्व-गणना के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। 7 से 21 मई तक नागरिक जनगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल या लैपटॉप के जरिए 33 सवालों के जवाब भर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी अपलोड करने के बाद एक यूनिक जनरेट होगी, जिसे संभाल कर रखना अनिवार्य है। सत्यापन के समय यह आईडी गणनाकर्मी को बतानी होगी।

22 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे
स्व-गणना का पहला चरण पूरा होने के बाद 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना शुरू होगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर डेटा का मिलान और सत्यापन करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें ड्यूटी से गायब रहने या लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि भी करेंगे शुरुआत
सबसे पहले जिले के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों से भी स्व-गणना कराई जाएगी ताकि आमजन को प्रेरणा मिले। सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सपरिवार ऑनलाइन डेटा फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे डेटा में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित होगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें