रुनकता। थाना सिकंदरा के गांव अटूस में तालाब की खुदाई से निकली मिट्टी बेचने का विरोध करने पर महिला से अभद्रता की गई। पीडि़ता ने तीन लोगों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सिकंदरा में तहरीर दी है।