आगरा। आवास विकास कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर लगाया। 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। सबसे पहले चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजेंद्र सिंह सूर्या ने रक्तदान किया। इस दौरान अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम, डॉ. रामजीलाल, हाकिम सिंह, जेपी सिंह, किशन लाल, गंगा सिंह, प्रताप सिंह और दीना नाथ आदि मौजूद रहे।