आगरा में एयरपोर्ट एरिया से लेकर ताजमहल तक खास सतर्कता बरती जा रही है। ड्रोन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। होटलों की चेकिंग प्रतिदिन की जा रही है। होटलों में ठहरने वाले विदेशियों की जानकारी भी प्रबंधन को प्रशासन को तुरंत देनी होगी।
ये भी पढ़ें - जब पाकिस्तानी पायलटों को जान बचाकर भागना पड़ा: भारतीय एयरफोर्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1971 में जानें क्या हुआ
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि ताज सुरक्षा के बारे में भी निर्देशित किया गया है। मॉक ड्रिल के साथ पैदल मार्च भी करेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगाई गई है। पुलिसकर्मियों की छुट्टी भी निरस्त है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। किरायेदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। बैठक में एडीसीपी आदित्य, डीसीपी अतुल शर्मा, डीसीपी सैयद अली अब्बास, एसीपी विनायक भोसले भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - India Pakistan: पाकिस्तान से क्यों अलग है भारतीय सेना...ऐसे करती है काम, जानें क्या बोले रिटायर्ड कर्नल मनहर