फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कान व गले में दर्द के बढ़े मरीज

Sat, 01 Feb 2025 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अंस्पताल में डॅाक्टर को दिखाने के​ लिए लगी मरीजों की भीड़ ।
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम के चलते लोगों में गले और कान में दर्द की शिकायत बढ़ रही है। प्रतिदिन 30 से 40 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें ऐसे में मामलों में लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दे रहे हैं। सुबह व शाम के समय शीतल हवा चलने से पारे में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकल रही है। मौसम के सर्द-गर्म रुख के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कान व गले में दर्द की समस्या बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 30 से 40 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। चिकित्सक डॉ. आनंद स्वरूप बताते हैं कि दाेपहर में गर्मी होने से लाेग ठंडा पानी पीते हैं, जिससे गले व कान में दर्द की समस्या बढ़ी है। दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें