कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए दो जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। फेरे बढ़ने के बाद यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ मिलेगा।
स्टेशन प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि बांद्रा टर्मिनल से इज्जतनगर नगर जाने वाली ट्रेन संख्या 09005 का 30 सितंबर से बढ़ाकर अब संचालन 27 नवंबर तक शुक्रवार और रविवार को किया गया है। वापसी में ट्रेन संख्या 09006 शनिवार व सोमवार को इज्जतनगर से बांद्रा टर्मिनल तक एक अक्तूबर के स्थान पर 28 नवंबर तक संचालित की जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल से काठ गोदाम तक अब 28 सितंबर के स्थान पर 23 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वहीं वापसी ट्रेन संख्या 09076 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को 29 सितंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर तक किया गया है।