फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: तंबाकू कारोबारी दो भाईयों पर आयकर का शिकंजा, संपत्ति, लेनदेन के साथ खंगाले गए बैंक खाते

Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आयकर टीम की ये कार्रवाई पिछले तीन दिन से जारी है।  तंबाकू कारोबारी व उनके परिजनों के बैंक खातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में तंबाकू कारोबारी के यहां आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान गोदाम का ग? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली में तंबाकू कारोबारी दो सगे भाईयों के प्रतिष्ठानों और घरों पर आयकर की टीमों की छापामार कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। टीम के अधिकारियों ने पटियाली की बैंक शाखाओं से तंबाकू कारोबारी व उनके परिजनों के बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई।

खंगाला जा रहा लेनदेन आदि का ब्यौरा

जिले में पहली बार किसी कारोबारी के यहां आयकर की छापामार कार्रवाई हो रही है। टीम की ओर से अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। बुधवार की सुबह 6 बजे से यह कार्रवाई कस्बे के तंबाकू कारोबारी रसूल अहमद और उनके भाई रईस अहमद के प्रतिष्ठानों और घरों पर चल रही है। पूरी गहनता के साथ संपत्ति, लेनदेन आदि का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा के बीच यह कार्रवाई जारी है। किसी बाहरी व्यक्ति को घर और प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। छापामार टीम हरियाणा और दिल्ली की नंबर की गाड़ियों से पहुंची है। इस आधार पर हरियाणा व दिल्ली के आयकर अधिकारियों की टीम होने का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें