प्रतिष्ठान के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में नोटबंदी के दौरान 100 करोड़ की फर्जी बिलिंग को लेकर सुर्खियों में आए तीन सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठान और आवासों पर आयकर टीमों ने सर्वे किया। आगरा और कानपुर से आई आयकर टीमों की इस कार्रवाई से सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। शहर का प्रमुख सराफा बाजार बंद हो गया।
गुरुवार की सुबह छह बजे आरएस ज्वैलर्स के स्वामी नीरज अग्रवाल एंड नेहा अग्रवाल के घर पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने जगन्नाथपुरी स्थित अमित अग्रवाल उर्फ बंटीपुरी, ब्रजवासी कांप्लेक्स में प्रशांत सिलवर और उसके स्वामी विपिन गुडेरा के कमला विहार स्थित आवास पर सर्वे शुरू कर दिया।
चौक बाजार में सराफा कारोबारियों की दुकानें नहीं खुलीं। लोग यहां वहां इस सर्वे की चर्चा करते नजर आए। आयकर विभाग की टीम का नेतृत्व अपर निदेशक जांच तरुण कुशवाहा कर रहे हैं। देर शाम तक आयकर टीम की सर्वे की प्रक्रिया जारी रही।
जिन घरों और प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की गई वहां पुलिस का सख्त पहरा रहा। घर के किसी भी सदस्य को टीम ने बाहर नहीं निकलने दिया। आरएस बुलियन पर हाल ही में वाणिज्य कर विभाग ने 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया था।