फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों पर आयकर का शिकंजा: एफडी का सही ब्योरा न देने पर प्रबंधकों को नोटिस, AI से चिह्नित होंगे खाते

Tue, 24 Mar 2026 08:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आयकर विभाग ने आगरा सहित कई जिलों के सहकारी बैंकों को खाताधारकों की पूरी जानकारी देने के लिए नोटिस जारी किए हैं। अब एआई के जरिए लाखों खातों की जांच कर संदिग्ध लेन-देन को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाताधारकों के लेन-देन व जमा और ब्याज की जानकारी न देने पर आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, इटावा व मथुरा के सहकारी बैंक आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं। विभाग की ओर से इन सभी बैंकों के प्रबंधकों को पिछले कुछ समय में नोटिस भेजकर सभी खाताधारकों की जानकारी साझा करने के लिए कहा गया है। कुछ बैंकों ने नोटिस के संबंध में अनुपालन भी शुरू कर दिया है। जानकारी मिलने के साथ ही विभाग लाखों खातों के सभी लेनदेन को एआई की मदद से विवादित लेन-देन चिह्नित कर आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


बैंकिंग व आयकर नियमों के अनुसार सभी बैंकों को अपने खाताधारकों का पैनकार्ड लेकर अपलोड करना होता है। इसके साथ ही सहकारी बैंकों को हर साल अपने खाताधारकों की बैंकिंग गतिविधियों का ब्योरा साझा करना होता है। इसमें खाताधारकों के चालू या बचत बैंक खातों की जमा और निकासी, फिक्स डिपॉजिट, किसी भी तरह से खाते में आए ब्याज व अन्य लेन-देन की जानकारी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, इटावा व मथुरा के जिला सहकारी बैंकों समेत 12 बैंकों को आयकर विभाग ने विभिन्न सेक्शन में नोटिस भेजकर जानकारी उपलब्ध कराने व भेजी गई जानकारी दुरुस्त करने को कहा है। इसके लिए मियाद भी तय की गई है। अगर बैंक जानकारी नहीं देते हैं तो सर्वे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुछ समय पहले इटावा के एक सहकारी बैंक में आयकर की टीमों ने दस्तक देकर डाटा भी जुटाया था। अब बाकी बैंकों को जानकारी देने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि खाताधारकों की जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग उनकी स्कैनिंग कर किसी भी संदिग्ध लेनदेन को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई करेगा।

आगरा जिला सहकारी बैंक के जीएम वरुण यादव ने बताया कि आयकर विभाग से आने वाले नोटिसाें का अनुपालन किया जाता है। किसी नए नोटिस के आने की जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें