फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अहिंसा बिल्डर्स की जांच पूरी, 100 करोड़ के नकद लेनदेन के साक्ष्य मिले;तीन दिन चला आयकर सर्वे

Thu, 19 Feb 2026 09:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अहिंसा बिल्डर्स के व्यावसायिक ठिकानों पर आयकर की टीम ने तीन दिन सर्वे किया। इस दौरान टीम को 100 करोड़ के नकद लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। अब बिल्डर्स से जवाब-तलब किया जाएगा। 
विज्ञापन
अहिंसा बिल्डर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अहिंसा बिल्डर्स के व्यावसायिक ठिकानों पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। विभाग ने जांच पूरी कर सभी व्यावसायिक परिसर खाली कर दिए। विभागीय सूत्रों के अनुसार तीन दिन चले सर्वे के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के नकद लेनदेन से जुड़ी जानकारी आयकर विभाग को मिली है। अधिकारी अब नकद रुपये लेने वाले कमला नगर निवासी फर्म मालिक रोहित जैन से जवाब तलब कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

खरीदारों को जारी होंगे नोटिस
साथ ही नकद रुपये देकर संपत्तियां खरीदने वालों की भी जानकारी को संबंधित सब रजिस्ट्रार कार्यालयों से मिली जानकारी से मिलाकर देखा जाएगा। इसके बाद खरीदने की पुष्टि पर संबंधित खरीदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

तीन दिन चली कार्रवाई
मंगलवार दोपहर से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान पता चला कि नकद लेनदेन से जुड़ी जानकारियां हाथरस रोड स्थित अहिंसा बिल्डर्स के मुख्य कार्यालय पर रखी जाती थीं। सूूत्रों के मुताबिक संपत्ति खरीदने वालों से ली जाने वाली नकदी, चेक से मिलने वाले पैसे का अलग से रजिस्टर मेंटेन किया जाता था। फिर फर्म मालिक को पहुंचाया जाता था। मौजूदा समय में फर्म के ग्वालियर रोड, फतेहाबाद रोड, खंदौली में मुढ़ी चौराहा व कुबेरपुर में पांच बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें