फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपी ग्रुप पर आयकर सर्च, लॉकर सील

Wed, 24 Aug 2016 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पेज व सभी केंद्रों के लिए...
विज्ञापन


क्रासर
मंगलवार सुबह 8:30 बजे इन्वेस्टिगेशन विंग ने की सर्च
दो लॉकर सील किए, छापे में मिले कैश की गिनती जारी
कानपुर में प्रीमियर स्टील पर सर्च में मिले लिंक पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शहर के प्रमुख कारोबारी कामता प्रसाद अग्रवाल के केपी ग्रुप पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने छापा मारा। कानपुर में प्रीमियर स्टील कंपनी पर चल रही कार्रवाई में मिले लिंक के आधार पर कामता प्रसाद के कमला नगर स्थित दो घरों पर इन्वेस्टिगेशन विंग ने सर्च की। दो लॉकर सील किए हैं। देर रात तक कैश की गिनती का काम जारी था।
कानपुर के संयुक्त आयकर निदेशक जांच अंबरेश तिवारी के निर्देशन में आठ गाड़ियों में अधिकारियों की टीम सुबह 8:30 बजे कामता प्रसाद अग्रवाल के कमला नगर स्थित घर पहुंची। कमला नगर बी-15 और डी-59 में उनके घरों पर कार्रवाई शुरू की। इसका व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने विरोध दर्ज भी कराया। 
विज्ञापन

कानपुर में आयकर अधिकारियों ने प्रीमियर स्टील कंपनी पर छापा मारा था वहां दस्तावेज केपी ग्रुप से जुड़े पाए गए। कानपुर की टीम ने आगरा के अफसरों को शामिल कर यहां कार्रवाई की। केपी ग्रुप जीडी गोयंका स्कूल, कमला नगर और एत्मादपुर में केपी इंजीनियरिंग कालेज के साथ मथुरा में फैक्ट्री और आगरा-जयपुर में रीयल एस्टेट से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

उप निदेशक आयकर जांच अजय कुमार और सहायक आयकर आयुक्त वाईके मिश्रा ने दोनों घरों पर जांच के दौरान कई दस्तावेज और लैपटॉप आदि जब्त किए हैं। आयकर अधिकारियों में संतोष केसरी, मनोज श्रीधर, कन्हैया लाल, सोहन लाल, अनिल कुमार, एस डी सिंह, दिनेश दत्त, ममता राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें