फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरसों तेल एक्सपोर्ट कंपनी बीएन एग्रीटेक के ठिकानों पर आयकर की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सरसों तेल व्यवसाय से जुड़े बड़े कारोबारी समूह बीएन एग्रीटेक के ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा समेत गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर स्थित कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की सघन जांच चल रही है। विभागीय टीमें कंपनी के एमडी के आवास और कार्यालयों पर दस्तावेज तथा कारोबारी रिकॉर्ड को खंगाल रही हैं। इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें रविवार को आगरा में लॉयर्स कॉलोनी स्थित कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के आवास पर डेरा डाले हुए हैं। इसके साथ ही संजय प्लेस और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कंपनी के दफ्तरों पर भी जांच की जा रही है। लॉयर्स कॉलोनी जैसे पॉश इलाके में पिछले तीन दिन से आयकर टीम की मौजूदगी आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कार्रवाई केवल आगरा तक सीमित नहीं है। गुजरात, दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र में भी कंपनी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं।
गौरतलब है कि शहर में हाल ही में हुए बड़े आयोजनों और रामलीला में भी इस कारोबारी समूह की अहम भूमिका रही थी, जिसके चलते वे खासे चर्चा में थे। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर फिलहाल आयकर विभाग की स्थानीय इन्वेस्टिगेशन विंग के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। स्थानीय अधिकारियों ने इस पूरी कार्रवाई में अपनी किसी भी तरह की भूमिका होने से इन्कार किया है, जिससे माना जा रहा है कि यह कार्रवाई केंद्रीय या बाहरी टीम की ओर से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें