इन पर की गई है कार्रवाई
- जूता निर्यातक नोवा शूज के हरसिमरन अलघ उर्फ मनु अलघ
- तारा इनोवेशन की मानसी चंद्रा
- ओम एक्सपोर्ट के राजेश सहगल
- आहुजा इंटरनेशनल के विजय आहुजा
मिलकर किया 100 करोड़ का निवेश
छापे के दौरान जो कागजात मिले हैं, उससे आयकर विभाग को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। इन चारों ने मिलकर दिल्ली-आगरा रोड के प्राइम लोकेशन पर बड़ी जमीन खरीदी है। कुल 100 करोड़ रुपये का निवेश इनमें किया गया है। चारों निर्यातकों की हर प्रोजेक्ट में साझेदारी मिली है। इनकी जूता इकाइयों के बीच भी लेनदेन है।
सुबह सोते मिले चौकीदार, ऑफिस के ताले भी न खुले
आयकर विभाग ने सुबह आठ बजे से पहले ही कई प्रतिष्ठानों पर छापे शुरू किए, वहां के ताले भी तब तक नहीं खुले थे। चौकीदार भी सोते मिले तो निर्यातक चाय की चुस्कियां ले रहे थे। लाजपत कुंज, विजय नगर, भरतपुर हाउस स्थित निर्यातकों के घरों के पास रहने वालों में आयकर विभाग की गाड़ियां देखकर हड़कंप मच गया। कोरोना काल के दो साल बाद आयकर विभाग ने आगरा में पहली कार्रवाई की है।