आगरा। आयकर रिटर्न दाखिल करने की मियाद के अंतिम दिन आयकर विभाग का पोर्टल शुक्रवार दोपहर 1 बजे से बंद हो गया। इसकी वजह से वेतन भोगियों के आयकर रिटर्न दाखिल नहीं हो सके। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बघेल ने विभागीय पोर्टल न चलने के कारण वित्त मंत्री से मियाद को एक हफ्ते बढ़ाने की मांग की है।