फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑटो में किसान के साथ हुई ऐसी वारदात...टूट गया कार खरीदने का सपना, थाने में छलक पड़े आंसू

Sat, 29 Jun 2024 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक किसान के साथ ऐसी वारदात हुई की उसे यकीन नहीं हो रहा है। किसान कार खरीदने के लिए आया था। ऑटो से जाते वक्त उसकी जेब कट गई। उसने जेबकतरे की हरकत पर शोर भी मचाया, लेकिन पकड़ नहीं सका। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार खरीदने निकले किसान की जेब ऑटो में जेबकतरे ने काट ली। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया। आरोपी के भागने के दौरान उसकी जेब से सड़क पर रुपये गिरते रहे। कुछ दूर आगे जाने के बाद आरोपी साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज देख रही है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के इगलास निवासी यशपाल सिंह किसान हैं। वह पुरानी कार खरीदना चाहते थे। उनके परिचित ने आगरा के बालूगंज में उन्हें सस्ते दाम पर बिकाऊ एक कार के बारे में बताया था। शुक्रवार को ट्रक में बैठकर वाॅटरवर्क्स पहुंचे। बिजलीघर पहुंचने के बाद बालूगंज जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गए।

रास्ते में एक युवक उनके बगल में आकर बैठ गया। उसने पैर उनके पैरों के ऊपर रख दिया। बालूगंज चौराहे के पास उसने जेब में ब्लेड मार दिया। जेब से रुपये निकलने के दौरान उन्हें भनक लग गई। चौराहे पर ऑटो रुकने पर युवक भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया।
विज्ञापन

उसका बैग भी पकड़ने के दौरान उनके हाथ में ही छूट गया। आरोपी भागता रहा उसकी जेब से सड़क पर रुपये गिरते रहे। कुछ दूरी पर आगे जाने के बाद बाइक पर पहले से खड़े अपने साथी के साथ भाग गया। आरोपी के बैग में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


रकाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें