फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल में बंद महिलाओं ने व्रत के बाद खोला उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। करवाचाैथ पर सलाखों में बंद महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत भी खोला। 15 महिलाओं को पति का साथ भी मिल गया। जिला जेल में निरुद्ध 81 में से 70 महिलाओं ने व्रत रखा। जेल प्रशासन ने भी पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

जिला जेल में पुरुष बंदियों के साथ ही महिलाओं की बैरक भी हैं। त्योहार पर शाम के भोजन में पूड़ी सब्जी रखी गई थी। साथ ही मिठाई के भी इंतजाम थे। व्रत रखने के बाद शाम को मंदिर में पूजा कराई गई। 15 महिलाओं के पति भी बंद थे। उन्हें पुरुष बैरक से लाया गया। उन्होंने साथ मिलकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें