पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव महागोली में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा एवं देवी भागवत मूल पाठ का शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा वाचक आचार्य राहुल पाराशर ने कथा का रसपान कराया। परीक्षित शशी तिवारी एवं जनार्दन तिवारी मौजूद रहे।