फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा में रेस्क्यू कर पकड़ा सांड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। नगर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने एक आक्रामक सांड को शुक्रवार को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया। सांड़ के आतंक से स्थानीय लोग परेशान थे और वह कई लोगों को घायल कर चुका था। सभासद गुलशन गर्ग एवं अधिशासी अधिकारी अरुण यादव के सहयोग से आगरा से पहुंची वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम और नगर पालिका कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर सांड़ को पकड़ा। रेस्क्यू अभियान में जगन विहार निवासी विपेंद्र चौधरी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने भी टीम का सहयोग किया। अभियान में सभासद गुलशन गर्ग, राहुल ठाकुर, रवि चौहान, राहुल कुमार व रंन्नो सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें