फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सरकारी स्कूलों में अब रेडिया बनेगा 'इंग्लिश टीचर'

Fri, 07 Jul 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
all india radio - फोटो : all india radio
विज्ञापन
यूपी के कस्तूरबा गांधी बालिका और परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह के विद्यार्थियों को रेडियो कार्यक्रम के जरिये अंग्रेजी सिखाई जाएगी। 17 जुलाई से कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2017-18 में सुबह 10:45 से 11:00 बजे तक कुल 90 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को रोचक तरीके से अंग्रेजी सिखाने के लिए यूनीसेफ के सहयोग से ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ रेडियो कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। ऑल इंडिया रेडियो एपिसोड प्रसारित करेगा। इससे पहले राज्य स्तर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

ये समन्वयक जिले स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। इसमें सभी ब्लाकों के एक एबीआरसी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यदि समन्वयक न हों तो किसी अंग्रेजी भाषा के शिक्षक का चयन किया जा सकता है। कस्तूरबा विद्यालयों के वार्डन और अंग्रेजी भाषा के शिक्षक को प्रशिक्षण लेना होगा। यह कार्य 12 जुलाई तक होगा। 
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि पहले दिन के कार्यक्रम में स्कूल प्रबंध समिति और मां समूह के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। घरों में विद्यार्थियों के अंग्रेजी बोलने के अभ्यास के लिए अवसर देने पर अभिभावकों के साथ चर्चा की जाए।
विज्ञापन

ये भी निर्देश दिए गए

demo pic - फोटो : डेमो पिक
- किसी स्कूल में रेडियो नहीं है या उसमें बैटरी नहीं है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी। रखरखाव मद से व्यवस्था की जाए।

- ब्लाक स्तर पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर अनुभवों को साझा किया जाए।

- बीएसए प्रत्येक माह खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे।

- बीएसए खुद स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। न्याय पंचायत से जिले स्तर कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें