फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार से किरावली में सबसे ज्यादा तबाही

Wed, 25 Mar 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम की मार सबसे ज्यादा किरावली के किसानों पर पड़ी है। बारिश और ओलावृष्टि से इस तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा फसलें तबाह हुईं। नुकसान की सर्वे रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेज दी है। सदर और एत्मादपुर तहसील के किसानों की फसलों को हुए नुकसान की सीमा 50 प्रतिशत से कम होने के कारण इन्हें रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि बाह तहसील के गांवों की संख्या 105 है, लेकिन यहां फसलों का क्षेत्रफल कम है। वहीं किरावली तहसील में गांवों की संख्या महज 26 है, लेकिन फसलों का क्षेत्रफल सबसे अधिक है। इसी तरह तहसील खेरागढ़ में 84 गांव प्रभावित हुए हैं, लेकिन यहां भी फसलों का क्षेत्रफल किरावली की तुलना में काफी कम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव का भौतिक सत्यापन किया गया है। केवल उन्हीं काश्तकारों को मुआवजे का पात्र माना गया है जिनकी फसल 50 प्रतिशत तक नष्ट हुई है। 18 मार्च के जीओ के आधार पर भारत सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि के बराबर राज्य सरकार देगी। इसलिए कुल मुआवजा राशि के रूप में अभी 12,58,89,544 रुपये की डिमांड की गई है। 1,20,00,000 रुपये शासन की ओर प्राप्त हो चुके हैं।
 
कहां कितना नुकसान
तहसील                   प्रभावित गांव                   क्षेत्रफल
आगरा (सदर)              00                            00
बाह                        105                          890 हेक्टेयर
एत्मादपुर                   00                            00
फतेहाबाद                  63                            523 हेक्टेयर
खेरागढ़                    84                             1784.538 हेक्टेयर
किरावली                  26                             3824 हेक्टेयर

तातपुर में 100 किसानों को बांटे चेक
तांतपुर। गांव सोनीखेड़ा, कोडरी, स्यागंज और सिगरावली के 100 किसानों को मंगलवार को तातपुर इंटर कालेज में शिविर में सहकारी समिति की अध्यक्ष पक्षालिका सिंह, एसडीएम रामसिंह गौतम, तहसीलदार महेंद्र सिंह ने मुआवजे के चेक बांटे। एसडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा में मरे किसानों को मुआवजा प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपये कर दिया है। वहीं अकोला के ग्राम पंचायत वसैया जोतिराज के ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि वीरीसिंह के नेतृत्व में एसडीएम रेखा एस चौहान को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


मृतक किसान के घरवालों को मिले दस लाख रुपये मुआवजा
आगरा। भाजपा नेताओं ने अछनेरा के छहपोखर गांव में सदमे से किसान रतन सिंह (66) की मौत पर उनके परिजनों को दस लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। भाजपा नेता रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को रतन सिंह के परिजनों से मिले। भाजपा नेताओं ने कहा कि रतन सिंह पर कर्ज था। उसने देनदारों से फसल कटने पर उधारी चुकाने का वादा किया था। मगर बारिश से उसकी पूरी फसल बर्बाद हो गई और सदमे में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें