आगरा में मौसम विभाग ने आठ मई के लिए तूफान की चेतावनी दी है। इस पर प्रशासन ने न केवल अलर्ट जारी किया है बल्कि लोगों के लिए ‘क्या करें, क्या न करें’ की सलाह भी जारी की है।
वहीं मौसम विभाग की चेतावनी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आगरा में एडीएम सिटी ने इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं मथ्ाुरा, एटा अाैर कासगंज में कक्ष्ाा 8 तक के स्कूूल बंद रहेंगे।
बता दें कि गत 11 अप्रैल और 2 मई को आंधी-तूफान ने जिले में काफी तबाही मचाई। विनाशकारी तूफान से न सिर्फ जन हानि हुई बल्कि पशु, मकान, फसल आदि का भी नुकसान हुआ।