फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समीक्षा बैठक में आईजी ने जाना कानून व्यवस्था का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

आईजी आगरा जोन मंगलवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल पहुंचे, वहां से एसपी और एएसपी के साथ कार्यालय पहुंच कर शाखाओं का निरीक्षण किया। अभिलेख आदि देखने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था का हाल जाना।
जिले की कानून व्यवस्था व अन्य कार्यशैली का जायजा लेने के लिए आईजी आगरा जोन नचिकेता झा बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। एसपी कमलेश दीक्षित और एएसपी राजेश कुमार के साथ कार्यालय पहुंच कर कुछ देर आमजन की शिकायतों को सुना। इसके बाद कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों से अभिलेख आदि देखे, उनके रखरखाव आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आईजी पुलिस लाइन स्थित सभागार पहुंचे, वहां सभी सीओ व प्रभारी/थानाध्यक्ष के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। सभी प्रभारियों से क्षेत्रवार अपराध व उनमें की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। आईजी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण रखें, वांछित, वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहे। आईजी ने कहा कि रात्रि गश्त को लेकर सर्तकता बरतें। सक्रियता बढाए ताकि चोरी आदि की घटनाएं न होने पाए, वारदात होने पर संबंधित चौकी व थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

भोगांव थाने का किया निरीक्षण
अपराध समीक्षा बैठक के बाद आईजी आगरा जोन नचिकेता झा एसपी और एएसपी के साथ भोगांव थाना पहुंचे। वहां अपराध रजिस्टर देखा और दर्ज मामलों में एफआर और चार्जशीट को लेकर समीक्षा की। मुंशी से सुबह से प्राप्त शिकायतें व उन पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही आईजी ने पुलिस पेंशनर्स की बैठक में कर्मियों की समस्याओं को जाना और निस्तारण किया। इसके बाद आयोजित किए गए सैनिक सम्मेलन में भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें