फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसूता की मौत मामले में पति ने डॉक्टर, मृतका के भाई ने जीजा पर लगाया आरोप

Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग स्थित निजी अस्पताल पर प्रसूता का शव रख रविवार को हंगामा करने वालों ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए अस्पताल संचालक की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है। पति की ओर से यह तहरीर दी गई है। दूसरी ओर मृतका के मायके पक्ष की ओर से पति द्वारा उत्पीड़न किए जाने की तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस इस मामले में अब उलझ गई है किसके आरोपों को सही मानते हुए केस दर्ज किया जाए। फिलहाल पुलिस जांच की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी इंतजार खां ने अपनी पत्नी शाहिना बेगम का शव नगर के घिरोर मार्ग पर स्थित एक अस्पताल के गेट पर रखकर रविवार को इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मायके पक्ष को सूचना देकर मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को मामले में पुलिस को दो तहरीर मिली हैं। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मृतका के पति इंतजार खां ने तहरीर देकर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। वहीं, मायके पक्ष से मृतका के भाई शाहरुख पुत्र मुन्ने खां निवासी चिश्ती नगर रामगढ़ फिरोजाबाद ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक दर्शाया गया है। मामले की जांच सीओ सच्चिदानंद द्वारा की जा रही है।

मायका पक्ष शव ले गया अपने साथ
सोमवार को मामले में मायके पक्ष की ओर से तहरीर पहुंचने के बाद ससुराली पक्ष मौके से चले गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके पक्ष के लोग अपने साथ चिश्तीनगर, रामगढ़, फिरोजाबाद ले गए। पुलिस के अनुसार शव का अंतिम संस्कार फिरोजाबाद में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें