भोगांव(मैनपुरी)। गांव शिवपुरी के पास शनिवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लुटेरों की तलाश में कॉबिंग की गई, लेकिन कोई नहीं मिला।
थाना क्षेत्र के गांव मौजेपुर निवासी शिक्षक संजय कुमार की पत्नी मीना देवी किसी काम भोगांव गईं थी। मीना देवी के अनुसार दोपहर करीब 12:40 बजे वह गांव निवासी अमित कुमार की बाइक से लौट रही थीं। बाइक जब गांव शिवपुरी के सामने स्थित डोंडा बाग के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाचे सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मार दी। इससे अमित व महिला बाइक सहित गिर गए। जब तक दोनों संभल पाते तक तक अपाचे सवार बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए।
गोली मारने की धमकी देकर महिला के टॉप्स, मंगल सूत्र, एक अंगूठी और सोने की चेन व बैग से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में काफी देर तक क्षेत्र में कॉबिंग की गई, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने पीड़िता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली। महिला से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मार्ग
महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा करेगी।
अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव।