फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में गहराया बिजली संकट

Thu, 08 Jan 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजनगरी में बुधवार को बिजली संकट और गहरा गया। महज 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई, जबकि कागजों में यह आंकड़ा 20 घंटे दिखाया गया है। लखनऊ से ही 3-3 घंटों की दो बार कटौती की गई। इसके अलावा टोरंट पावर ने फीडर वार एक-एक घंटे की तीन बार कटौती की। कुल नौ घंटों की कटौती से सर्दी में लोग बेचैन हो गए। बिजली न होने से पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली किल्लत ने ताजनगरी में भी अंधेरा बढ़ा दिया। एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीदने से बच रही प्रदेश सरकार ने कटौती के घंटे और बढ़ा दिए।
एनर्जी एक्सचेंज और ओवरड्राल बुधवार को किया ही नहीं गया।
एक महीने से 6 से 7 घंटों की नियमित कटौती की जा रही थी, बुधवार को यह 9 घंटों की हो गई। लखनऊ कंट्रोल रूम के निर्देश पर सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक और दोपहर में 1.15 से 4.15 बजे तक कटौती की गई। अलसुबह 7 से 8 और कुछ जगहों पर 7.30 से 8.30 बजे तक टोरंट ने फीडर वार कटौती की थी। इससे पूरे दिन में महज एक घंटे ही लोगों को बिजली मिल सकी। शाम को 6 से 7 बजे तक आधे शहर के फीडरों को ओवरलोडिंग के नाम पर बंद रखा गया।
विज्ञापन


कागजों पर आंकड़ा ये
क्षेत्र    आपूर्ति का समय
ग्रामीण    10.29
तहसील    12
जिला    15.42
मंडल    18.32
महानगर    19.55
औद्योगिक    24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें