फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS ने वृंदावन में की मांग- दुश्मन देश पाक-चीन को सबक सिखाए मोदी सरकार

Sat, 02 Sep 2017 01:34 PM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन के केशवधाम में शुक्रवार को शुरू हुई संघ की समन्वय बैठक में पाकिस्तान और चीन छाए रहे। संघ ने दोनों ही दुश्मन देशों को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रचारकों ने कहा कि चीन की कमर तोड़ने के लिए भारत को आर्थिक अटैक करना होगा। 
विज्ञापन


चाइनीज सामान का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाए। जम्मू कश्मीर में आतंकी नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए सरकार से ठोस योजना बनाने की भी मांग की गई है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक केशवधाम में सुबह नौ बजे शुरू हुई। पहले सत्र में संघ के विस्तार के संबंध में कार्ययोजना रखी गई। प्रचारकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और समाज हित में किए जा रहे काम को संघ प्रमुख मोहनभागवत के समक्ष रखा। संघ के सभी संगठनों के बीच समन्वय बनाने के लिए भी सुझाव आए। बैठक में पाकिस्तान और चीन छाया रहा। 

कश्मीर में आम लोगों के बीच जाए संघ

संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में होने वाली हिंसा और पत्थरबाजी पर रोक लगाने के लिए सरकार से ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा गया है। संघ ने सुझाव रखा कि सरकार को चाहिए कि जम्मू कश्मीर के आम लोगों के दिलों में जगह बनाए। दहशतगर्द नौजवानों को बरगला रहे हैं लिहाजा उन्हें देश भक्ति का पाठ पढ़ाना होगा, रोजगार मुहैया कराना होगा। 

चीन के प्रति भी सख्त रुख अख्तियार करने की मांग उठी। सरकार इस तरह की योजना बनाए जिससे आए दिन होने वाले तनाव को दूर किया जा सके। चाइनीज सामान के बहिष्कार के लिए भी ठोस कदम उठाने की सिफारिश सरकार से की गई है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सर कार्यवाह भैया जी जोशी, संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य, विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के साथ सभी प्रचारक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कश्मीर के नौजवानों का दिल जीतना होगा

संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने और पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को चाहिए की नौजवानों के दिलों में जगह बनाए। शिक्षा और रोजगार के जरिए नौजवानों में देश भक्ति का भाव पैदा किया जा सकता है। सरकार को चाहिए कि यहां के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए।

समन्वय बैठक में कहा गया कि पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन जिस तरह से नौजवान सेना पर हमला कर रहे थे उससे साफ है कि युवकों को बरगलाया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर से पहुंचे प्रचारकों ने कहा कि आतंकी संगठन बेरोजगार नौजवानों को अपना निशाना बना रहे हैं।

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के लिए तैयार की जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि सेना ने बड़ी संख्या में आतंकियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। कई बड़े संगठनों का नेटवर्क ध्वस्त किया गया है। गरीब बस्तियों में भी सरकार काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें