फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक क्लोनिंग का सबसे बड़ा खुलासा, 25 बैंकों में फैला था जाल

Wed, 29 Aug 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा पुलिस के हत्थे चढ़े चेक क्लोनिंग गैंग के पास से मिले मोबाइल फोन और लैपटॉप में 25 बैंकों के खातों की डिटेल मिली हैं। ये खाते आगरा, दिल्ली, जयपुर, मध्य प्रदेश और बिहार के हैं। पुलिस का मानना है कि इन खातों में चेक क्लोनिंग या तो की जा चुकी है या फिर इसकी तैयारी थी। इन सभी बैंकों के

विज्ञापन

अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अब तक का चेक क्लोनिंग का सबसे बड़ा खुलासा मान रही है।

गिरोह ने संजय प्लेस की फर्म के खाते से 1.75 करोड़ रुपये निकालने के लिए पांच चेक भी लगाए थे। मगर, बैंक  अधिकारियों ने मामला पकड़ लिया। गैंग ने कई कंपनी के अलग-अलग बैंकों खातों से 40 करोड़ रुपये के क्लोन चेक तैयार लिए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रशांत (नगला खिन्नी, थाना पटियाली, कासगंज), पवन (बुंदू कटरा, आगरा) और अंकित (धुमरी रोड, थाना पटियाली, कासगंज) हैं। 

इनसे 11 मोबाइल, लेपटॉप, प्रिंटर/स्कैनर, 35 चेक तैयार मिले थे। पुलिस ने इनके मोबाइल, लैपटॉप चेक किए तो 25 बैंकों के खाते मिले।  पुलिस का मानना है कि गिरोह का नेटवर्क बड़ा है, इसमें और भी कई लोग शामिल हैं। बैंक अधिकारियों से मिलीभगत का भी शक है। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साइबर सेल बैंक अधिकारियों से संपर्क कर रही है। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। आगरा में पहले भी चेक क्लोनिंग गिरोह पकड़े जाते रहे हैं, लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा गिरोह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें