फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाइफ कोच से ब्रेनवाॅश करा ससुराल के पक्ष में कराया काम, सात पर प्राथमिकी

Mon, 24 Aug 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिला थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में विवाहिता की तहरीर पर पति हिमांशु अग्रवाल समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने 20 लाख रुपये मायके से न लाने पर प्रताड़ित किया। बाद में लाइफ कोच से ब्रेनवॉश कराकर उसे ससुराल पक्ष के अनुसार काम कराया।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी युवती का विवाह 29 जून 2020 को फरीदाबाद निवासी हिमांशु अग्रवाल के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि आरोप है कि विवाह में 40 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। महिला ने पति हिमांशु, ससुर दिनेश चंद अग्रवाल, सास आशी अग्रवाल, जेठ विवेक अग्रवाल, जेठानी निशा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और मामा ससुर सुमेर विमल गोयल को भी आरोपी बनाया गया है। महिला का आरोप है कि फरीदाबाद की लाइफ कोच महिला का भी सहारा लिया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें