फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुरालियों के साथ मिलकर मां-भाई और भाभियों पर फावड़े से हमला, 4 घायल

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।डौकी के कछपुरा में मारपीट में घायल सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव कछपुरा में मंगलवार को माता-पिता को छोटे पुत्र से दवा और घरेलू खर्च के लिए रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि छोटे पुत्र ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर मां, भाई और भाभियों पर लाठी-डंडों व फावड़े से हमला करा दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। गांव कछपुरा के महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने छोटे पुत्र गंगाप्रसाद से दवा और घरेलू खर्च के लिए रुपये मांगे। आरोप है कि बेटे ने रुपये देने से इनकार कर अपने ससुराल फोन कर दिया। उसके ससुराल से आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे फावड़े लेकर आ गए। उनके बेटे उदयवीर की पत्नी दुर्गेश पर फावड़े से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने के लिए पहुंचे उदयवीर, बड़े बेटे जोगेंद्र की पत्नी माला देवी और उनकी पत्नी लज्जावती पर भी लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। मारपीट में चारों घायल हो गए। महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावर उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये और पुत्रवधू दुर्गेश के कानों के कुंडल भी छीनकर ले गए। सूचना पर पहुंची थाना डौकी पुलिस ने घायलों को उपचार व मेडिकल के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें