फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमओ सीएचसी में, डाॅक्टर-कर्मचारी गैरहाजिर

Fri, 17 Oct 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूक नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डॉक्टर सहित 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया। सीएमओ को निरीक्षण के दौरान डॉ. माद्रिका, वार्ड बॉय इरफान हुसैन, बीसीपीएम सरोज यादव अनुपस्थित मिले। चिकित्साधीक्षक से जानकारी पर बताया गया कि सभी ने फोन करके अवकाश लिया है। अवकाश के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र न मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ अनुपस्थितों से स्पष्टीकरण मांगा है। एक्से-रे इंचार्ज सवित कुमार को निर्देशित करते हुए कहा जल्द एक्स-रे मशीन शुरू की जाए। सीएमओ ने लेबर रूम, एनवीएसयू कक्ष, स्टोर रूम, लैब वार्ड आदि का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार को दवाओं का रखरखाव ठीक तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। एक्सपायरी रजिस्टर समय पर कंप्लीट हो। प्रसव कक्ष में निरीक्षण के दौरान नवजात शिशुओं को बीसीजी वैक्सीन नहीं लगा होना पाया गया। सीएमओ ने स्टाफ नर्स केशव देव को लापरवाही होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल रोशन, डॉ. शिवानी यादव, चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें