फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिरासत में मौत के मामले में 10 अप्रैल तक दिए जा सकेंगे साक्ष्य

Thu, 28 Mar 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की उपचार के दौरान फरवरी माह में मौत हो गई थी। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच सहावर की एसडीएम कोमल पंवार के द्वारा की जा रही है। 10 अप्रैल तक एसडीएम कोमल पंवार ने साक्ष्य आमंत्रित किए हैं। यदि कोई भी हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले में साक्ष्य देना चाहता है तो उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।अमांपुर कोतवाली के महिला शौचालय में 9 फरवरी को पुलिस हिरासत में बंद युवक गौरव निवासी रसलुआ सुलहपुर ने शौचालय के जंगले में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे पुलिस ने तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा। वहां 14 फरवरी को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में 9 फरवरी को ही युवक के आत्महत्या की कोशिश करने को लेकर अमांपुर कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मी निलंबित हुए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए। यह जांच सहावर की एसडीएम के द्वारा की जा रही है। 10 अप्रैल तक किसी भी कार्य दिवस में एसडीएम सहावर के कार्यालय में उपस्थित होकर लोग इस मामले से जुड़े साक्ष्य दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें