फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रहेंगे संंबंधित विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम

Thu, 28 Mar 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन को लेकर लगातार तैयारियां तेजी पर चल रही हैं। सभी अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं। एटा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के पद की संबंधित एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नकदी जारी करने की समिति का अध्यक्ष सीडीओ को नामित किया गया है।रिटर्निंग ऑफिसर सुधा वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली विधानसभा कासगंज के लिए एसडीएम सदर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दी है। वहीं अमांपुर विधानसभा के लिए एसडीएम सहावर एवं पटियाली विधानसभा के लिए एसडीएम पटियाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एटा विधानसभा के लिए एसडीएम एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर उपजिलाधिकारी प्रथम को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव में नकदी जारी करने की समिति का भी गठन किया गया है। इसमें समिति का अध्यक्ष सीडीओ को नामित किया है। वहीं एएसपी समिति में समन्वयक रहेंगे और वरिष्ठ कोषाधिकारी समिति नोडल अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें