फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अजमेर में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Fri, 22 May 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई अरेला निवासी एक युवक ने राजस्थान के अजमेर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन




गांव बसई अरेला निवासी हरी सिंह (21) पुत्र वीधाराम अजमेर में रहकर वेटर का कार्य करता था। बताया गया है कि बुधवार सुबह उसने अपने कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार शाम जब युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें