फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जमीन की रंजिश में घर में घुसकर बंदूक की बटों से पीटा

Sat, 18 Feb 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जमीन की रंजिश में विरोधी घर में घुसकर युवक की बंदूक की बटों से पिटाई की। घायल युवक के शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


गांव परौली सुहागपुर गांव निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि गांव के ही बलवीर सिंह, इसके भाई उदयवीर सिंह, पुत्र अनुज कुमार, भतीजे करू उर्फ सूर्यांश और अरुण कुमार से जमीन की रंजिश चली आ रही है। नामजद किए गए लोगाें पर आरोप लगाया गया कि सभी ने करीब सात बीघा जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया।

इन लोगों ने करीब सात बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है और पैमाइश नहीं होने दे रहे हैं। बताया 13 फरवरी को गांव में भंडारा हो रहा था। तभी जमीन पर कब्जा करने की चर्चाएं होने लगी। शाम को लाठी-डंडा और लाइसेंसी बंदूक लेकर सभी लोग घर में घुस आए। भाई जयवीर घर पर ही था। उस पर हमला कर दिया और बंदूक की बटों से पिटाई की। उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं। पुत्र सोनू बचाने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं थाना मिरहची में यतेंद्र सिंह निवासी नगला नत्थू ने गांव के ही महेंद्र, शिशुपाल, धर्मेंद्र, देवेंद्र, कन्हैया और मिथलेश देवी पत्नी महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि गली में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था, इसका विरोध करने पर पीटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें