टेनिस बाल फेडरेशन के महामंत्री इमरान अहमद लौरी
आगरा। शमसाबाद रोड स्थित जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में आए टेनिस बाल फेडरेशन के महामंत्री इमरान अहमद लौरी को सम्मानित किया गया। लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने इलायची की माला पहनाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस दौरान राकेश बेदी, स्वीटी चौहान, आयुषी गुप्ता, राहुल जैन और रौबिन जैन मौजूद रहे।