फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ नियमित भ्रमण कर सुधारें शिक्षा का स्तर: बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवागत बीएसए दीपिका गुप्ता ने बुधवार को अपने कार्यालय में खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नवागत बीएसए ने निर्देश दिए कि सभी बीईओ नियमित भ्रमण कर शिक्षा का स्तर सुधारने का कार्य करें। शिक्षकों की समय से उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि जिले में छात्र उपस्थिति 68 प्रतिशत है यह अच्छी स्थिति नहीं है। स्कूलों में छात्र उपस्थिति को सुधारा जाए। शिक्षकों की समय से स्कूलों में उपस्थिति के लिए नियमित निगरानी की जाए। विद्यालयों में सभी छात्र नियमित ड्रेस में ही नजर आएं। निपुण भारत और कायाकल्प के कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जाएं। स्कूलों में बच्चों की शिक्षा के स्तर पर ध्यान देते हुए शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य किए जाएं।
स्कूलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल, नीरजा चतुर्वेदी, सुमित कुमार वर्मा, बृजेंद्र स्वरूप निगम, सुनील कुमार दुबे, अनुपम शुक्ला, कौशल किशोर, उदयनारायण, सुबोध कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें