ऐसे हुई वारदात
व्यापारी हेलमेट पहनने की कहने लगे। तभी दूसरे युवक ने कहा कि रोजाना लूट की वारदात हो रही हैं। इसके बावजूद गहने पहनकर जा रहे हो। एक कार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह पकड़ी है। इसमें भी लोग गहने पहने हुए थे। उनके उतरवा दिए हैं। तभी एक युवक आता है, कहता है कि गहने उतार दिए हैं। आरोपियों ने तीसरे साथी से एक पुड़िया बनाकर उसे दिलवा दी। कहा कि आगे से गहने इस तरह से मत पहनना। वह चला गया। बाद में व्यापारी और उनके पत्नी से भी गहने उतरवा लिए। उन्होंने अशोक कुमार से दो अंगूठी, जबकि नीलम से 4 अंगूठी, 4 चूड़ी, दो कड़े उतरवा लिए। बाद में कागज की पुड़िया बनाकर दे दिया। जाते समय कहा कि पुड़िया को घर जाकर ही खोलना। व्यापारी को शक हो गया। कुछ दूरी पर पुड़िया खोली तो उसमें दो नकली कड़े और पत्थर निकले। घटना की जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस आयुक्त से बात की। घटना का खुलासा जल्द से जल्द कराने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें - मस्जिद की सीढ़ियों में दबी हैं मूर्तियां: श्रीकृष्ण विग्रह केस में सर्वे पर बहस जारी, 30 को अगली सुनवाई
नकली है तो पहने रहो
नीलम आर्टिफिशियल मंगलसूत्र भी पहने थीं। टप्पेबाजों को बताया तो उन्होंने कहा कि नकली है तो पहनकर चली जाओ, कुछ नहीं होगा। व्यापारी का कहना है कि गहने तकरीबन 8 तोला वजनी थी। इनकी कीमत तकरीबन 6 लाख रुपये तक है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए हैं। उनकी तलाश में टीम को लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: 'ये फैमिली घर है' पॉश एरिया और आलीशान कोठी...अंदर ऐसे हाल में मिले नाबालिग लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस